{"_id":"5bfd9678bdec22416b27827b","slug":"121543345784-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की शिकायत पर अवैध निर्माण रूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान की शिकायत पर अवैध निर्माण रूका
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिकायत पर रुका अवैध निर्माण
रायपुर सादात/नजीबाबाद। गीना देहात थाना क्षेत्र में तहसील नजीबाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव झक्काकी-भदौला में अवैध निर्माण किया जा रहा था। ग्राम प्रधान हेमराज ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर दो दशक पूर्व अपात्रों को पट्टे दिए जाने तथा ग्राम समाज की भूमि पर गैर कानूनी रूप से अवैध निर्माण कराने का प्रार्थना पत्र सौंपा था। आरोप था कि क्षेत्रीय हलका लेखपाल हमसाज होकर अवैध निर्माण करा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवाया। उधर ग्राम प्रधान हेमराज ने प्रशासन से हलका लेखपाल को क्षेत्र से हटाकर पूर्व में जारी किए गए पट्टों और अवैध निर्माण की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।