फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राम मंदिर के निर्माण को संघ का खुला ऐलान, नौ दिसंबर के दिल्ली में होगी धर्मसभा: प्रांत प्रचारक

राम मंदिर के निर्माण को संघ का खुला ऐलान, नौ दिसंबर के दिल्ली में होगी धर्मसभा: प्रांत प्रचारक

Wed, 21 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर के निर्माण को संघ का खुला ऐलान, नौ दिसंबर के दिल्ली में होगी धर्मसभा: प्रांत प्रचारक
‘अब मंदिर के नाम पर समझौता नहीं’
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएस के प्रांत प्रचारक धनीराम सिंह ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर को भव्यता के साथ निर्माण करने को संघ ने खुला एलान कर दिया है। भाजपा, विहिप समेत 20 संगठनों के साथ समन्वय बैठक हुई। जिसमें कहा कि अब मंदिर से कम पर किसी स्थिति में समझौता नहीं होगा। केंद्र सरकार अध्यादेश के जरिए श्रीराम मंदिर बनवाने की पहल करें।

नगीना मार्ग स्थित शिशु मंदिर में कार्यकर्ताओं की संपूर्ण हुई बैठक में प्रांत प्रचारक ने कहा कि अब हिंदू समाज के सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। नौ दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित धर्म सभा में भगवा पताका के साथ साढ़े तीन लाख कार्यकर्ताओं के पहुुंचने का लक्ष्य बना है। 1528 से लेकर 2018 तक 77 बार हिंदू समाज मंदिर पाने को संघर्ष कर चुका है। इस दिशा में अयोध्या, नागपुर, बंगलूरू में 25 नवंबर व दिल्ली में 09 दिसंबर को रामलीला मैदान में लाखों कार्यकर्ता अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करेंगे। मेरठ प्रांत से 5571 बसों में सवार होकर करीब साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। किसी पार्टी का झंडा नहीं होगा। सिर्फ भारत माता, भारत माता की जय एवं जय श्रीराम के जयकारे सुनाई देंगे। संपूर्ण हुई बैठक में 20 संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, विभाग संघ चालक महेश कुमार, विभाग कार्यवाह मूलचंद त्यागी, जिला कार्यवाहक सतेंद्र कुमार, जिला प्रचारक कुलदीप सिंह, जिला शारीरिक प्रमुुख विपिन कुमार, विभाग बौद्धिक संजय वर्मा, प्रांत समरसता संयोजक सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed