फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आग बुझाने गई टीम से बदसलूकी , गाडी में की तोड़फोड़

आग बुझाने गई टीम से बदसलूकी , गाडी में की तोड़फोड़, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आग  बुझाने गई टीम से बदसलूकी , गाडी में की तोड़फोड़
मेरठ न्यूज
बिजनौर। मोहल्ला बुखारा में दुकान में आग लगने की सूचना पर गई अग्निशमन दल की टीम से लोगों ने बदसलूकी करते हुएहमला बोल दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मोहल्ला बुखारा में दानिश की कास्मेटिक की दुकान है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने 100 और 101 नंबर पर कॉल की, लेकिन किसी वजह से कॉल रिसीव नहीं हुई। शहर कोतवाली पुलिस आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी गाड़ी लेकर आग बुझाने के लिए पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अग्निशमन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचते ही भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने अग्निशमन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। तोड़फोड़ कर रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों को जिधर भागने का मौका मिला उधर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लाठियां बरसाने से मौके पर जमा सभी भीड़ गायब हो गई। पुलिस ने दानिश के पुत्र समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। भीड़ ने बेवजह यह हरकत की, सभी आरोपियों की पहचान कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed