{"_id":"5babcbc8867a5501370f0083","slug":"121537985480-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु में आ रहे परिवर्तन के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु में आ रहे परिवर्तन के बारे में बताया
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया
बिजनौर। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में ग्राम विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। रुद्र प्रयाग उत्तराखंड से आए मुख्य अतिथि जगत सिंह और एनआईटीटीटीआर के ग्रामीण विकास केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर यूएन राय ने कार्यशाला में विचार व्यक्त किए। जगत सिंह उत्तराखंड के पर्यावरण के ब्रांड एंबेसडर और बीएसएफ के ग्रीन एंबेसडर हैं। पर्यावरण के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जंगली की उपाधि दी गई है। उन्होंने अपने यहां पर वनस्पतियों के जंगल का निर्माण किया है। जगत सिंह जंगली ने जलवायु में आ रहे परिवर्तन के बारे में बताया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि वनस्पतियों से किसी भी बीमारी का उपचार हो सकता है। वक्ताओं ने बताया कि गांव चौकपुरी, अगरा, सिमालखेड़ी, त्रिलोकपुरी, बिसाठ, मुकरंदपुर आदि में धुएं रहित चूल्हे, स्वच्छता व कम लागत के मॉडल घर के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।