फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उप जिला मजिस्ट्रेट ने मांगे घटना के साक्ष्य

उप जिला मजिस्ट्रेट ने मांगे घटना के साक्ष्य

Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
उप जिला मजिस्ट्रेट ने मांगे घटना के साक्ष्य
थाने में आत्महत्या की जांच शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। देहरादून की युवती द्वारा थाना परिसर में आत्महत्या करने और मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों और एक दरोगा के घायल होने की मजिस्ट्रीयल जांच एसडीएम नजीबाबाद करेंगे। दोनों मामलों में उप जिला मजिस्ट्रेट ने 24 सितंबर 2018 तक लिखित और मौखिक साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
वाणी विहार अघोईवाला रायपुर (देहरादून) निवासी सोनी पुत्री राकेश कुमार ने पुलिस अभिरक्षा में नजीबाबाद थाने में महिला सिपाही प्रियंका धीमान के सरकारी आवास पर आत्महत्या कर ली थी। एसपी बिजनौर के निर्देश पर की जा रही मजिस्ट्रीयल जांच में उप जिला मजिस्ट्रेट डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने प्रकरण के संबंध में 24 सितंबर 2018 तक लिखित या मौखिक साक्ष्य उपलब्ध कराकर जांच में सहयोग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर नजीबाबाद क्षेत्र में गढ़मलपुर के निकट 13 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दो इनामी बदमाशों शमशाद पुत्र इरशाद निवासी खीरी हल्दौर तथा उसके साथी नौशाद पुत्र गफूर निवासी मिर्जापुर नसीरपुर प्रकरण की भी मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। इस घटना में दरोगा संजय यादव के गोली लगने से घायल हुए थे। उप जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस पक्ष, जनता तथा आम नागरिकों से घटना के संबंध में जानकारी 24 सितंबर तक लिखित रूप से किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed