{"_id":"5b9958a4867a557ea65a4d83","slug":"121536776356-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव शुरू, धामपुर में 22 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव शुरू, धामपुर में 22 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
धामपुर। श्री गणेश चौथ समिति धामपुर की ओर से धामपुर में 22 सितंबर को भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। तैयारी पूरी कर ली गई है। समिति के अध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल ने बताया कि इस बार गणेश शोभायात्रा पिछले सालों की तुलना में और आकर्षक ढंग से निकाली जाएगी। 13 सितंबर से प्रतिदिन रात को प्रोजेक्टर पर गणेश लीला दिखाई जाएगी। 23 सितंबर को गणेश प्रतिमा का हरिद्वार गंगा में विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा वाले दिन 22 सितंबर को बड़ी मंडी में विशाल भंडारा होगा। मोहल्ला साहूवान में अंकुर कांप्लैक्स में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में अर्पित कुमार, अंकुर गोयल, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। मंडी युवा व्यापार संगठन की ओर से 13 सितंबर तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया में गणेेश की प्रतिमा को धूमधाम के साथ स्थापित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, अजय कुमार पिंटू, सचिन सिंघल आदि रहे।