फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मकान धराशाही होने से हड़कंप

मकान धराशाही होने से हड़कंप

Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मकान धराशाही  होने से हड़कंप
नजीबाबाद। नगर की घनी आबादी के बीच मकान धराशायी हो गया। संयोग से मकान की चपेट में मजदूर और राहगीर नहीं आए अन्यथा बड़ा हादसा होता। मकान के मलबे में एक स्कूटी दब गई तथा एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

राजो चौराहे के निकट लेडी आमना स्कूल के पीछे एक पुराने मकान की रिपेयरिंग का काम चल रहा था। मोहल्ला मुगलूशाह में घनी आबादी के बीच इफ्तेखार अपने पुराने मकान की रिपेयरिंग करा रहा था। रिपेयरिंग के चलते मकान खाली था। क्षेत्र में दो दिन हुई भारी वर्षा के बाद प्रात: मौसम साफ होने तथा हल्की धूप निकलते ही मकान भरभरा कर गिर गया। जिस समय मकान गिरा उस समय मकान की रिपेयरिंग कर रहे मजदूर मकान के आसपास नहीं थे। मकान के दोनों ओर संकरी गलियां हैं। गली से क्षेत्रवासियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे मकान के गिरने के समय घटनास्थल पर कोई नहीं था। मकान गिरने की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे में मकान मालिक की स्कूटी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई और मकान मालिक के भाई को मामूली चोट लगी है। मकान का मलबा गली के दोनों ओर बिखर गया और आवाजाही काफी देर तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई संजय यादव, लेखपाल अशोक कुमार ने घटना की जानकारी ली। मकान गिरने से किसी के चोटिल न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

स्कूलों के अवकाश से पहले गिरा मकान
नजीबाबाद। मुगलूशाह में घनी आबादी के बीच जिस स्थान पर मकान गिरा उसके पास में लेडी आमना स्कूल स्थित है। कुछ फासले पर तीन अन्य स्कूल भी स्थित हैं। 11 बजे मकान धराशायी हुआ। एक डेढ़ घंटे बाद क्षेत्र के स्कूलों का अवकाश होना था। स्कूलों के अवकाश के बाद घटनास्थल की संकरी गली से बड़ी संख्या में बच्चे गुजरते हैं। संयोग ही रहा कि बच्चों की छुट्टी के समय मकान नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed