{"_id":"5b7718fb42c792466e6ed498","slug":"121534531835-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान का चुनाव स्थगित हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान का चुनाव स्थगित हुआ
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का चुनाव स्थगित
नूरपुर। गांव अस्करीपुर में ग्राम प्रधान के लिए होने वाला चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री के निधन होने पर स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी गांव में पहुंच गईं थी। अब 21 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा।
अस्करीपुर की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी मार्च 2018 को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के रिक्त ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव कराने तिथि 17 अगस्त घोषित की थी। अस्करीपुर में होने वाले ग्राम प्रधान के उप चुनाव में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 17 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए गांव में बृहस्पतिवार शाम पोलिंग पार्टी ने पहुंचकर चुनाव की तैयारी पूरी कर ली थी। देर रात राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर शुक्रवार को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी डीएल राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन होने पर चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव स्थगित किया गया है। अब गांव में 21 अगस्त को मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 अगस्त को की जाएगी।