{"_id":"5b6b2f464f1c1b6f668b8254","slug":"121533751110-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बुखार की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बुखार की चपेट में
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राएं बुखार की चपेट में
नगीना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राएं वायरल बुखार की चपेट में आ गई, सूचना मिलते ही नगीना सीएचसी के चिकित्सक विद्यालय पहुंचे और छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरीत की।
नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव पुरैनी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 14 छात्राओं की मंगलवार की शाम बुखार आने से तबियत बिगड़ गई। वार्डन सुषमा रानी ने सीएचसी नगीना के प्रभारी नवीन कुमार को जानकारी दी। तत्काल चिकित्सक फैज मोहम्मद के नेतृत्व में टीम को भेजा गया। सभी पीड़ित बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनका दवा दी गई तथा स्लाइड भी बनाई गई। डॉ. फैज के अनुसार सभी छात्राओं की हालत में सुधार है। वार्डन सुषमा रानी ने बताया कि छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा दिए जाने के बाद सभी छात्राओं की हालत में सुधार है।
अनुज, नगीना।