फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सरकार से आरपार की लड़ाई को लेखपाल तैयार

सरकार से आरपार की लड़ाई को लेखपाल तैयार

Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरकार से आरपार की लड़ाई को लेखपाल तैयार
अमरोहा। सीएम के सख्ती के बाद भी लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे लेखपालों ने सरकार से आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। लेखपालों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मांगे पूरी होने के आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। खास बात यह है कि सीएम के निर्देश पर बस्ता जमा करने के निर्देश के बाद भी लेखपालों पर कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जनपद की चारों तहसीलों के सैकड़ों लेखपाल कलक्ट्रेट के बाहर पार्क में डटे रहे। सरकार के खिलाफ बागी हुए लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार लेखपालों के लंबित मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है। जो लेखपाल हित में नहीं हैं। जिलाध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि लेखपाल पद की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने के अलावा पद नाम राजस्व उपनिरीक्षक करने और प्रारंभिक वेतनमान बढ़ाया जाए। एसीपी विसंगति दूर करने करने और राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करते हुए लेखपालों की पदोन्नति कर राजस्व निरीक्षकों के सभी पद भरे जाएं। वहीं लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन उपलब्ध नहीं कराने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ओमकार सिंह, धीरे, रमेश चंद, तहजीब आलम, सौरभ सचान, मयंक चौधरी, जौहर अली, दिनेश कुमार यादव, शैली, शबीहा खान, रूखसार, प्रियंका, लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed