फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पॉलिथीन मुक्त नगीना बनाने की अपील

पॉलिथीन मुक्त नगीना बनाने की अपील

Sun, 08 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त नगीना बनाने की अपील
नगीना (बिजनौर)। एसडीएम व पालिका के अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों से पॉलिथीन मुक्त व अतिक्रमण मुक्त नगीना बनाने में सहयोग की अपील की है। प्रशासन कहा कि वह सोमवार से व्यापारियों को साथ लेकर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। 15 जुलाई से पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को आयोजित व्यापारियों की बैठक में एसडीएम गजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।15 जुलाई से पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार से अभियान चलाकर दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। एसडीएम ने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए भी प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में व्यापारियों से सहयोग देने की अपील की। व्यापारियों ने गांधी मूर्ति के पास सुलभ शौचालय बनवाने व गन्ना समिति वाली सड़क पर नहर की साइड में गांधी मूर्ति की पुलिया से लाल सराय की पुलिया तक दीवार का निर्माण कराने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि नहर की साइड में दीवार न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एसडीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को सुलभ शौचालय व नहर के किनारे दीवार का निर्माण कराने के आदेश दिए। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की युवा शाखा के प्रदेश मंत्री गौरव गोयल, प्रमोद जैन, नगराध्यक्ष कय्यूम राइन, सचिन शर्मा, राजीव अग्रवाल, मकसूद उस्मानी, तिलकराज, नसीम अहमद, सुभाष शर्मा, दीपक अरोड़ा, अशोक कुमार, सभासद गोपाल शर्मा, पालिका के मुख्य लिपिक मुनीर अहमद, जेई मनोज कुमार, इफ्तेखार जैदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed