फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खातों से पैसा नहीं निकाल पाएंगे ग्राम प्रधान और सचिव

खातों से पैसा नहीं निकाल पाएंगे ग्राम प्रधान और सचिव

Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खातों से पैसा नहीं निकाल पाएंगे ग्राम प्रधान और सचिव
खातों से पैसा नहीं निकाल पाएंगे प्रधान और सचिव
विज्ञापन

बिजनौर। अब ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ग्राम पंचायत के खाते से पैसा निकालकर बंदरबांट नहीं कर पाएंगे। आए दिन ग्राम पंचायतों में होने वाले घोटालों को रोकने के लिए शासन ने बड़ी पहल करते हुए इस पर रोक लगा दी है। शासन ने ग्राम पंचायतों में पैसों की गड़बड़ी को रोकने के लिए पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम अर्थात पीएफएमएस व्यवस्था को लागू किया है। अब ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पंचायत खातों से पैसा नहीं निकाल सकेंगे।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए पंचायत खातों में धनराशि आवंटित की जाती है। ग्राम पंचायतों को आवंटित पैसे में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार शासन ने इस पर सख्त रुख अपनाया है और पीएफएमएस व्यवस्था लागू की गई है। अब विकास कार्यों का पहले बिल जमा होगा। उसके बाद भुगतान होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि भुगतान कैश में नहीं होगा। भुगतान चेक से सामान सप्लाई करने वाली फर्म को किया जाएगा। अब मजदूरी मजदूर के खाते में भेजी जाएगी। प्रधान सेक्रेट्री का इसमें कोई दखल नहीं होगा। जिला पंचायत राज अधिकरी मनीष कुमार के मुताबिक जिले की 1128 ग्राम पंचायतों में व्यवस्था पर अमल शुरू हो गया है। खातों की फीडिंग की समस्या हो रही है, व्यवस्था को पूरी तरह से लागू होने में थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन


जिले में घपले की हो चुकी हैं कई घटनाएं
जिले की कई ग्राम पंचायतों में खातों से पैसे निकालकर लाखों रुपये डकारने की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की जांच में लाखों की हेराफेरी सामने आ चुकी हैं। ग्राम पंचायत सचिव के लाखों रुपये के घोटाले सामने आए हैं। आरोप में सेक्रेट्री जेल भी जा चुके हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने से जहां एक ओर पारदर्शिता बढ़ जाएगी तो वहीं दूसरी ओर घपलेबाजी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed