{"_id":"5a526fee4f1c1b18758b501b","slug":"121515352046-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कूड़ेदान
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अंतर्गत नगर पंचायत जलालाबाद में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने सका अभियान शुरू किया गया। रविवार को क्षेत्र में कई प्रमुख स्थानों पर प्लास्टिक के कूड़ेदान रखे गए।
ईओ सीमा वर्मा की देखरेख में चले अभियान में नगर पंचायत के निकट, तकियावाली मस्जिद, हरिजन बस्ती सहित 15 सार्वजनिक स्थानों पर हरे व नीले रंग के प्लास्टिक के कूड़ेदान रखे गए। हरे कूड़ेदान में गीला व नीले कूड़ेदान में सूखा कूड़ा डालने व पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की नागरिकों को सलाह दी गई। ईओ ने मौके पर पहुंचकर लगाए गए कूड़दानों की स्थिति देखी। चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी, अब्दुल रशीद, अतीकुर्रहमान उपस्थित रहे।
ईओ ने कहा कि बेहतर सफाई पर ही बेहतर स्वास्थ्य निर्भर करता है। नागरिकों से वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए उन्होंने बताया कि दिसंबर से रात्रि में सफाईकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। ईओ के निर्देश पर क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का काम शुरू हुआ। ईओ ने बताया कि सोमवार आज नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली से विशेष निरीक्षण टीम जलालाबाद पहुंचेगी।