{"_id":"5a5118e54f1c1b5c248b6bb3","slug":"121515264229-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र को तमंचों की बटों से पीटकर डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र को तमंचों की बटों से पीटकर डेढ़ लाख लूटे
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने बैंक मित्र से डेढ़ लाख लूटे
हल्दौर। शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक बैंक मित्र को तमंचों की बटों से पीटकर उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने हल्दौर में जनसेवा केंद्र खोल रखा है। पीएनबी बैंक में बैंक मित्र भी हैं। धर्मेंद्र शनिवार की शाम करीब साढे़ सात बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। गांव कुम्हारपुरा व शाहनगर के बीच पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने धमेंद्र की बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने धर्मेंद्र को पहले तमंचों की बटो से पीटा और उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। धर्मेंद्र मौके पर बाइक छोड़कर किसी तरह वहां से भागा। पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर कोई नहीं मिला।