फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मस्जिद में करंट फैलने से कई नमाजी बेहोश

मस्जिद में करंट फैलने से कई नमाजी बेहोश

Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद में करंट फैलने से कई नमाजी बेहोश
हल्दौर (बिजनौर)।
विज्ञापन

गांव फजलपुर ढ़ाकी की मस्जिद में नमाज के दौरान करंट उतर आया, जिससे भगदड़ मच गई। कई नमाजी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। गांव में करंट फैलने से कई ग्रामीणों के लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए।
गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए सरकारी नलकूप के पास 25 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, इससे कुछ दूर ही मस्जिद है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम करीब सवा सात बजे लोग मस्जिद में ईशा की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से जबरदस्त धमाका हुआ। गांव की विद्युत लाइन में उच्च क्षमता का करंट दौड़ने लगा। मस्जिद में प्रकाश के लिए लगे बल्ब, ट्यूब लाइट तेज आवाज के साथ फूट गए। मस्जिद का केबिल फटने से दीवारों में करंट फैल गया।
विज्ञापन

इसके बाद नमाज बीच में ही रुक गई और नमाजियों में भगदड़ मच गई। करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, मोहम्मद यामीन, जमील अहमद, शकील चक्की वाले, मुजम्मिल बेहोश हो गए। कई नमाजियों को चोट भी आई। बेहोश नमाजियों को उपचार के लिए गांव के निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। मस्जिद के इमाम हाफिज शब्बन ने ईशा की नमाज के दौरान मस्जिद में विद्युत करंट फैलने की पुष्टि की है। गांव में उच्च क्षमता का विद्युत करंट फैलने से सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी नौशाद अहमद, जिला पंचायत सदस्य अनवर हुसैन, उस्मान आदि ग्रामीणों के घरों में रखे लाखों रुपये की कीमत के विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने पैजनियां बिजलीघर को फोन पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। उधर, पैजनियां बिजलीघर के जेई सत्यप्रकाश चौहान ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed