फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डिलीवरी केस में गिरावट आने पर बनेगी निगरानी टीम

डिलीवरी केस में गिरावट आने पर बनेगी निगरानी टीम

Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
डिलीवरी केस में गिरावट आने पर बनेगी निगरानी टीम
नहटौर। सीएचसी में प्रसव केंद्र से एएनएम की ड्यूटी हटाने पर पिछले चार माह से डिलीवरी केसों में लगातार गिरावट चल रही है। चार माह से संख्या आधे के करीब आ गई है। लोगों का कहना है कि सीएचसी से डिलीवरी केस प्राइवेट नर्सिंगहोम में जा रहे हैं। लगातार गिरावट आने पर चिकित्साधिकारी ने एक निगरानी टीम बनाने की बात कही है। सीएचसी से प्राइवेट नर्सिंगहोम में डिलीवरी केस भेजने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नहटौर सीएचसी में प्रसव केंद्र पर डिलीवरी केस में अवैध वसूली करने की शिकायत पर स्टाफ नर्स के साथ एएनएमों की ड्यूटी लगाई गई थी। चार माह पूर्व प्रसव केंद्रों से एएनएम की ड्यूटी को हटा दिया गया। उसके बाद लगातार डिलीवरी केसों में गिरावट होती चली गई। अगस्त में 117, सितंबर में 95, अक्टूबर में 84, नवंबर में मात्र 68 डिलीवरी केस ही सीएचसी में आ पाए। ग्रामीण पप्पू सैनी, मो सलीम, जावेद सिद्दीकी, शेर सिंह, कपिल कुमार, मनोज कुमार आदि का कहना है कि सीएचसी से डिलीवरी केस प्राईवेट नर्सिंगहोम में जा रहे हैं। सीएचसी में डिलीवरी केस आने पर प्राइवेट नर्सिंगहोम संचालकों के एजेंट सक्रिय हो जाते हैं। सीएचसी में डिलीवरी केस न होकर प्राइवेट नर्सिंगहोम में हो रहे हैं। सीएचसी में प्रसव केंद्र पर लगातार गिरावट आने पर चिकित्साधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए एक निगरानी टीम बनाने की बात कही है। चिकित्साधिकारी गुरुचरन का कहना है कि यदि किसी को भी सीएचसी से प्राइवेट नर्सिंगहोम में भेजने का केस पकड़ा गया, तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed