फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुकार सिनेमा फ्लाईओवर निर्माण से रेलवे बोर्ड ने खींचे हाथ

पुकार सिनेमा फ्लाईओवर निर्माण से रेलवे बोर्ड ने खींचे हाथ

Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुकार सिनेमा फ्लाईओवर निर्माण से रेलवे बोर्ड ने खींचे हाथ
नजीबाबाद। पुकार टाकीज रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की संभावनाएं क्षीण हो गईं है। रेलवे बोर्ड ने फ्लाईओवर निर्माण नियमों में परिवर्तन के चलते फ्लाईओवर निर्माण में रेलवे का अंशदान देने से हाथ खींच लिए हैं।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के शहर में तब्दील हो रहे नजीबाबाद में पुकार सिनेमा के निकट रेलवे क्रॉसिंग 482 पर फ्लाईओवर निर्माण नहीं होगा। सेतु निगम द्वारा रेलवे बोर्ड को पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव फ्लाईओवर का निर्माण अपने बजट में शामिल कर लिया था। हाल ही में रेलवे बोर्ड ने फ्लाईओवर निर्माण नियमों में परिवर्तन किया है। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में निर्णय लिया है, जो रेलवे क्रॉसिंग नेशनल हाईवे मार्ग पर हैं उनका निर्माण प्रदेश सरकार कराएगी रेलवे बोर्ड फ्लाईओवर निर्माण कार्य में अंशदान नहीं देगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से नजीबाबाद आबादी क्षेत्र के मध्य बचे एक मात्र पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण रेलवे बोर्ड नियमों में तब्दीली से अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण का फाइनल स्टीमेट तैयार करने की कार्रवाई में रेलवे बोर्ड ने नए नियमों का हवाला देते हुए फ्लाईओवर निर्माण में अपना अंशदान देने से हाथ खींच लिए। जिसके चलते पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग पर फिलहाल फ्लाईओवर निर्माण की संभावना खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निगम और रेलवे संयुक्त रूप से कराता है। नजीबाबाद में डेढ़ दशक के भीतर जलालाबाद फ्लाईओवर, भारत सिनेमा फ्लाईओवर निर्माण, डबल फाटक फ्लाईओवर निर्माण कराया गया है। डबल फाटक के फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। उधर, जोगीरम्पुरी मार्ग पर निर्माणाधीन गढ़मलपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी दिसंबर के अंत तक पूरा किये जाने का लक्ष्य है।

पुकार सिनेमा निर्माण की एक मात्र किरण शेष
काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन निर्माण प्रक्रिया चल रही है। इस फ्लाईओवर के पूरा होने पर पुुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग नेशनल हाईवे से पृथक हो जाएगा। बाईपास के रूप में इस रेलवे क्रॉसिंग से लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन होगा। पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग 482 तब एनएच से हटकर लोनिवि के अधीन आ जाएगा। एनएच से रेलवे क्रॉसिंग से हटने के बाद रेलवे बोर्ड प्रदेश सरकार को फ्लाईओवर निर्माण में अपना अंशदान दे पाएगा। ऐसी स्थिति में भी फ्लाईओवर का निर्माण तभी संभव होगा जब प्रदेश सरकार उस वक्त फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता समझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed