{"_id":"5a1471304f1c1b71548be76d","slug":"121511289136-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर कल्हेड़ी फाटक के निकट सोमवार रात करीब आठ बजे ट्रक एवं बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक समेत फरार हो गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव धनसीनी निवासी सतेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई। घटनास्थल की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया जाता है कि सतेंद्र गांव ढाकी स्थित शराब की दुकान का सेल्समैन था। वह सोमवार रात बाइक से गांव ढाकी से अपने गांव धनसीनी लौट रहा था।