फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरजेपी इंटर कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी

आरजेपी इंटर कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी

Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
आरजेपी  इंटर कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी
बिजनौर । आरजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान नाटक और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 58 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने क्रियाशील और स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम जगतराज, एसपी प्रभाकर चौधरी ने फीता काटकर किया। दोनों ने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल देखे। प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना विषय पर स्थिर वर्ग में केआईसी का मांतु चौहार, आरजेपी का श्रेय, सीनियर वर्ग में आरजेपी का फैजान, जीआईसी नगीना का सचिन, क्रियाकारी वर्ग में एनआईसी नगीना की अमान, एमएमआईसी चांदपुर की सोनिका, सीनियर वर्ग में केपीएस की फातिका, आरजेपी का शुभम, संसाधन प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा में स्थिर वर्ग में केसीएच बामनोली की हिमांशी, केपीएस की सोनिका, सीनियर में एमडीकेबीआईसी की शिवानी, केपीएस की चयनिका, क्रियाकारी वर्ग में केपीएस की आकांक्षा, एमडीएस नजीबाबाद का जुनैद, सीनियर वर्ग में आरजेपी का कपिल, केपीएस की इशा, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण विषय पर स्थिर वर्ग में एचआईसी नगीना का मोहम्मद अहमद, जीजीआईसी अफजलगढ़ की इकरा, सीनियर में आरजेपी का रितिक, केपीएस की ईशा, क्रियाकारी वर्ग में एकेआईसी नजीबाबाद की नरगिस, केपीएस की आस्था, सीनियर में जीजीआईसी की अलीना, एचएमआईसी नहटौर की निशा प्रथम व द्वितीय रहे।
विज्ञापन

परिवहन और संचार विषय में स्थिर वर्ग में केपीएस की गौरी, बीआईसी स्योहारा की संजना, सीनियर में एचआईसी नगीना का मोनिश, सीएनएस का ललित, क्रियाकारी वर्ग में एमजीएमआईसी नजीबाबाद का इस्तकार, आरजेपी का जतिन, सीनियर में आरजेपी का सूर्या, एमआईसी का अभिषेक, डिजिटल और तकनीकी समाधार विषय पर स्थिर वर्ग में एकेआईसी नजीबाबाद की नैना, केपीएस की कार्तिका, सीनियर में आरजेपी का मनीष व आदर्श, क्रियाकारी वर्ग में केआईसी का यासिर, एमजीएमआईसी नजीबाबाद का जसिम अहमद, सीनियर में एचएमआईसी नहटौर का रिंकू व जीजीआईसी की शीतल, गणित प्रतिरूपण में स्थिर वर्ग में केपीएस की रिचा, जेकेयू पुरैनी का विशाल, सीनियर में जीजीआईसी की काजल, केपीएस की दिव्या, क्रियाकारी वर्ग में जीआईसी का हर्षित, आरजेशपी का आर्यन सीनियर में आरजेपी का कुंज गौड़, जीजीआईसी की अरसी फातिमा प्रथम व द्वितीय रहे। डीआईओएस राजेश कुमार, डॉ. जेपी अग्रवाल, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. ज्योति, जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स, गयूर आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed