{"_id":"59b040974f1c1be37f8b4720","slug":"121504723095-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों के बल पर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचों के बल पर बाइक लूटी
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर/राजा का ताजपुर। गांव दरियापुर के पास नहर की पुलिया पर तीन बदमाश एक युवक से बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
बुधवार को थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी रवि कुमार सुबह साढ़े दस बजे बाइक द्वारा ग्राम मधवारी अपनी बुआ के यहां जा रहा था। रास्ते में ग्राम दरियापुर नहर के पास पहले से ही नहर की पुलिया पर बैठे तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने रवि से बाइक और उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद रवि ने गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका पता नहीं लगा। रवि ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।