{"_id":"59ada22f4f1c1bf0278b521f","slug":"121504551471-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मौर्या के नारों से नगर हुआ श्रीगणेश मय, बैंडबाजे व झांकियों के साथ गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मौर्या के नारों से नगर हुआ श्रीगणेश मय, बैंडबाजे व झांकियों के साथ गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भक्तों ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना के बाद गणपति को विदा किया। श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकालकर गणेश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर जमकर डांस किया और रंग गुलाल खेला। गंगा बैराज से आगे नहर में जाकर गणपति को विसर्जित किया गया।
साईं मंदिर, मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला भाटान, प्राचीन शिव मंदिर, सर्राफा बाजार आदि में गणपति की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। रविवार रात यहां पर भगवान गणेश की महाआरती की गई। आरकेस्ट्रा पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोमवार को इन सब जगह पर यज्ञ आयोजित हुआ। विधि विधान से पूजन करने के बाद गणपति की शोभायात्रा शुरू की गई। सिविल लाइंस में कई शोभायात्रा एक साथ शामिल हो जाने से शोभायात्रा रूप भव्य हो गया। सभी श्रद्धालु गणेश भक्ति में मुग्ध होकर नाचते चल रहे थे। सभी ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। शोभायात्रा में अनेक झांकी भी शामिल रहीं। गणपति की मूर्ति को सिंहासन पर विराजमान किया था। शोभायात्रा मुख्य बाजार, सिविल लाइंस, शास्त्री चौक से होकर प्रदर्शनी चौक से आगे पहुंची। वहां से श्रद्धालु गणपति को वाहनों के जरिये नहर पर लेकर पहुंचे और विसर्जित किया। शोभायात्रा के दौरान शहर में जाम के हालात रहे। मोहल्ला भाटान के राजेंद्र सिंह, सतीश वर्मा, कमल मित्तल, राजीव सोती, अतुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके
मंडावर। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष धीरज वर्मा, व्यापारी मनोज वर्मा के प्रतिष्ठान पर हवन यज्ञ के बाद गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस करते चल रहे थे। मूर्ति को विसर्जन के लिए गंगा बैराज की ओर लाया गया।
विज्ञापन
बैंडबाजे के साथ निकली बप्पा की विसर्जन यात्रा
फोटो-
चांदपुर। सोमवार को नगर में श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में होली जैसा माहौल बना रहा। एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। नाच गाने के साथ शोभायात्रा अंबेडकर चौक पहुंची । वहां से विसर्जन के लिए बृजघाट गंगा के लिए कूच किया। शोभायात्रा में सिद्घि विनायक नमो नम:, गणपति बप्पा मौरया के नारों से वातावरण श्रीगणेश मय हो गया। ।
विसर्जन यात्रा में पहुंचे सांसद और जिलाध्यक्ष
फोटो
नगीना। श्रीसिद्धी विनायक मंदिर में पूजा अर्चना व महाआरती के बाद भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया गया।
विसर्जन यात्रा का शुभारंभ महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के बाद मंदिर के पुजारी मार्कडेय प्रसाद शास्त्री द्वारा मुख्य अतिथि सांसद यशवंत सिंह व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूजा अर्चना व महा आरती के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हो गई। यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया स्वागत
किरतपुर। बढ़ापुरिया अग्रवाल धर्मशाला में गणेश विसर्जन यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, संघ जिला कार्यवाहक ललित राजपूत ने किया। शोभायात्रा सराफा बाजार से मुख्य बाजार होती हुई बस स्टैंड पहुंची। गंगा बैराज ले जाकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणेश शोभायात्रा के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी स्वागत किया।