{"_id":"5973b8504f1c1b94518b45e9","slug":"121500756048-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर वन वे हुआ ट्रैफिक, कांवड़ियों का उमड़ रहा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर वन वे हुआ ट्रैफिक, कांवड़ियों का उमड़ रहा सैलाब
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सावन के तीसरे सोमवार के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। एक के बाद एक कांवड़ियों का जत्था राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरता रहा। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को वन-वे कर दिया गया है। इससे जहां कांवड़ियों की राह आसान हुई है, वहीं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सिविल और खाकी वर्दी में पुलिसकर्मी सुरक्षा में मुस्तैद कर दिए गए हैं।
अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, चंदौसी, बिलारी, रामपुर आदि क्षेत्रों में सावन के हर सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की प्रथा चली आ रही है। सावन के दो सोमवार बीत गए हैं। अब तीसरे सोमवार के जलाभिषेक की बारी आई है। उक्त क्षेत्रों के शिवभक्त ब्रजघाट से कांवड़ लेने को निकल पड़े हैं। शुक्रवार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कावड़ियों की भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को काफी संख्या में शिवभक्त राजमार्ग से गुजरे। एक के बाद एक कांवड़ियों का जत्था राजमार्ग से गुजरता रहा। डीजे की धुन पर नाचते गाते शिवभक्त मंजिल की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों के गुजरने से क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया है। उधर, कांवड़ियों की बड़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को वन-वे कर दिया गया है। राजमार्ग की एक साइड पर ही वाहन आ जा रहे हैं। इससे वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कांवड़ यात्रा के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सिविल और खाकी वर्दी में पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद कर दिए हैं।