फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिपाही को ब्लैकमैल करने पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष निलंबित

सिपाही को ब्लैकमैल करने पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष निलंबित

Sun, 23 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिपाही को ब्लैकमैल करने पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष निलंबित
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की जिलाध्यक्ष निष्कासित
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके दीक्षित ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर एसपी पर अनावश्यक दबाव बनाया और सिपाही के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया। जो जांच में झूठा पाया गया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेशू जैन ने कोतवाली के सिपाही सुहेल अब्बास के खिलाफ फोन पर अश्लील बात करने का आरोप लगाते हुए एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिपाही ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत कर आरोप लगाया था कि वह कुछ पहले उसके एक रिश्तेदार को किसी मामले में पकड़कर थाने लाया था। युवक को पकड़ने के कुछ देर बाद ही उसने उसे छोड़ने का दबाव बना शुरू कर दिया था। जब उसने नहीं छोड़ा तो वह उसे झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देने लगी। इसी बात को लेकर उसने उस पर फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया। मुकदमे से बचाने के लिए उसने ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपये भी मांगे। उसने रकम देकर उससे पीछा छुड़ाने का भी प्रयास किया। उसने स्टांप पर 20 हजार रुपये लेकर फैसला भी लिखा। आरोप है कि बावजूद इसके उसने उसे झूठे मुकदमे फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed