फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मनमानी करने वाले अधिकारियों पर रहेगी नजर

मनमानी करने वाले अधिकारियों पर रहेगी नजर

Tue, 20 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मनमानी करने वाले अधिकारियों पर रहेगी नजर
मनमानी करने वाले अधिकारी होंगे चिह्नित
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर) (ब्यूरो)। तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। शासन की ओर से आइजीआरएस पोर्टल पर तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। सी-श्रेणी के अधिकारियों को चिह्नित करने के साथ ही उन्हें दोबारा शिकायत निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने यह बात कही।
एसडीएम तहसील दिवस की कार्रवाई की समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण न करने और बेतरतीब निस्तारण करने वाले अधिकारियों को सी-श्रेणी में चिह्नित करने के साथ नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। सीओ रामानंद कुशवाहा, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी की उपस्थिति में हुए तहसील दिवस में 85 मामले दर्ज हुए। इनमें 36 शिकायतें मिलीं, जबकि शेष 49 मांगपत्र थे। राजस्व की 11, पुलिस की चार, विकास की तीन, समाज कल्याण की दो और अन्य विभागों की छह शिकायतों में से 12 शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

देवप्रताप सिंह ने सरकारी मेढ़ को तोड़कर दो फिट गहरी मिट्टी उठाने के आरोपी किसान रूपचंद एवं मामले में संलिप्त सिपाही मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। जटपुरा खास निवासी सुषमा शर्मा, शिवकुमार, रामलाल, हुकम सिंह, पवन, ऊदल, मामराज आदि ने गांव में आबादी के बीच हाल ही में खोली गई अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान बंद कराने की मांग की। राजारामपुर राहूखेड़ी निवासी महिला कबीरन ने मारपीट कर घर से निकालने वाले परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरशाद, भूपेंद्र, ऊषा, सुधीर, सचिन, अनिल, बाला देवी, बलराज, राम सिंह, संजू कुमार ने किरतपुर नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की सूची के सत्यापन में अनियमितता की शिकायत की। नागरिकों ने सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। साथ ही नगरपालिका में लिपिक पद पर काम कर रहे कर्मचारी की नियुक्ति आदि की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई।

- एसडीएम ने दी चेतावनी गंभीरता से करें तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण
फोटो - 20एनजेडबी06आर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed