{"_id":"5946c9784f1c1bca648b4947","slug":"121497811320-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाहेड़ी बिजलीघर चालू कराने के बाद इंजीनियरों की टीम हुई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाहेड़ी बिजलीघर चालू कराने के बाद इंजीनियरों की टीम हुई वापस
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाहेड़ी बिजलीघर चालू करा लौटी इंजीनियरों की टीम
बिजनौर । स्वाहेड़ी बिजली घर से विद्युत सप्लाई शुरू कराने के बाद बीएचईएल के इंजीनियरों की टीम वापस हो गई है। टीम तीन दिन से बिजलीघर के संचालन पर निगरानी रखे हुए थी।
अधिशासी अभियंता ट्रांसमीशन अखिल मेहरोत्रा के अनुसार स्वाहेड़ी में नवनिर्मित बिजलीघर पर बिजनौर व चांदपुर तहसीलों का लोड डाले जाने के बाद से इंजीनियरों की टीम बिजलीघर संचालन पर निगाह रखे हुए थी। तीन दिन की सतत निगरानी में टीम को बिजलीघर से बिजली सप्लाई का कार्य संतोषजनक मिला है। बिजलीघर की सभी मशीनें सही काम कर रही हैं। स्वाहेड़ी बिजलीघर से जुडे सभी 132 केवीए के बिजलीघरों को पूरी क्षमता में बिजली सप्लाई हो रही है। लो वोल्टेज और बार बार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। मेहरोत्रा के अनुसार संचालन कार्य से संतुष्ट होने के बाद इंजीनियरों की टीम वापस लौट गई है। अंतिम चरण में नजीबाबाद तहसील का लोड डाला जाना है। इसके लिए 200 एम वी ए के दूसरे ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जाएगा। इसके लिए टीम तकनीकी व्यवस्था करने में लगी है। नजीबाबाद का लोड डालने के लिए टीम जुलाई के महीने में स्वाहेड़ी आएगी। नजीबाबाद तहसील का लोड 100 एम वी ए है। नजीबाबाद को अभी तक नहटौर और चिल्ला से बिजली सप्लाई हो रही है। नजीबाबाद का लोड डाले जाने के बाद नहटौर बिजलीघर पर लोड कम हो जाएगा।