{"_id":"5fc7dc718ebc3e9b7e32ca70","slug":"12-more-infected-in-the-district-bijnor-news-mrt513766736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
जिले में 12 और मिले संक्रमित
बिजनौर। बिजनौर शहर के दो सहित जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले, साथ ही 1644 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब कुल संक्रमित 4028 हो गए। इनमें से अब तक 3818 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 54 मरीजों ने की अब तक मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 156 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 36 हजार 757 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 35 हजार 559 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लगभग 4028 लोग संक्रमित और करीब दो लाख 31 हजार 531 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। 1198 की जांच रिपोर्ट लंबित है। 3818 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में बुधवार को बिजनौर शहर स्थित साजन सिनेमा के पास, जी-5 राधा एंक्लेव, धामपुर नगर, यहीं की ट्यूबवेल कालोनी गली नंबर-17, नगीना के मोहल्ला लाल सराय पंजाबी कालोनी, नहटौर के गांव मंडौरी, नजीबाबाद के मोहल्ला दीवान परमानंद, चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी, जलीलपुर विकास खंड के गांव बास्टा के मोहल्ला धोबियान से एक-एक और गांव पाहुली से दो लोग संक्रमित मिले हैं।