फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 laborers left for Maharajganj reached Nagina

महाराजगंज के लिए चले 12 मजदूर नगीना पहुंचे

Sun, 17 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
12 laborers left for Maharajganj reached Nagina
नगीना में दिहाड़ी मजदूरों से बात करते तहसीलदार हामिद हुसैन। - फोटो : BIJNOR
नगीना। प्रवासी मजदूरों का दूसरे राज्य की सीमा से प्रदेश में आने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के कोटद्वार से महाराजगंज जाने के लिए पैदल निकले 12 मजदूर नगीना पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें पैराडाइज बेंक्वेट हॉल के आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन करा दिया। तहसीलदार हामिद हुसैन ने नगीना कोतवाली फाटक के पास बैठे मजदूरों से बात करके क्वांरटीन कराया। उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को सोमवार को बस से उनके घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
मदद के नाम पर मोबाइल लेकर भागा
नगीना। 12 मजदूरों के जत्थे में शामिल महाराजगंज निवासी मजदूर मार्कंडेय ने बताया कि जब वह कोटद्वार से पैदल चले थे तो नगीना से कुछ दूर पहले एक ट्रैक्टर ट्राली वाले ने मदद के तौर पर उन्हें नगीना तक छोड़ने की बात करके बैठा लिया। नगीना उतारने के बाद उसने उसका मोबाइल लेकर बात करने के बहाने नगीना में प्रशासन से बस दिलाने की बात कही। मजदूर का मोबाइल लेकर चालक तेजी से ट्रैक्टर ट्राली को लेकर फरार हो गया। मजदूर का कहना है कि मोबाइल की कीमत आठ हजार रुपए हैं।
विज्ञापन

147 प्रवासी मजदूर पीएचसी पहुंचे
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद, श्यालूनंगला, करौंदा पच्दू, पित्तानहेडी जियां, करौंदा चौधर, मिलक कद्दूस, कस्बा कोतवाली देहात, मानपुर व शेखपुरा तुर्क आदि गांव में मुंबई, पुणे, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व अन्य राज्यों से आए 147 प्रवासी मजदूर पीएचसी पहुंचे। पीएचसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद कुछ कामगारों को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। 10 मजदूरों को जांच के लिए सीएचसी नगीना भेजा गया है।

नगीना में ठगी का शिकार हुआ मजदूर।

नगीना में ठगी का शिकार हुआ मजदूर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed