फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 food items including milk, kulfi found sub-standard in testing

Bijnor News: दूध, कुल्फी सहित 12 खाद्य पदार्थ जांच में निकले अधोमानक

Tue, 19 Sep 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
12 food items including milk, kulfi found sub-standard in testing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो के नमूने एकत्र किए थे। जिनमें दूध, कुल्फी सहित 12 खाद्य पदार्थ जांच में अधोमानक पाए गए हैं। खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए जाने पर एडीएम प्रशासन न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी चल रही है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नजीबाबाद के मोहल्ला सेवाराम निवासी वहीद से लिया गया आईसक्रीम का नमूना जांच में अधोमानक आया है। मंडावली के गांव औरंगपुरा बसंता उर्फ कांठपुर निवासी हनीफ से भैंस का दूध, किरतपुर के मोहल्ला बसी निवासी मोहम्मद मुंतजिर का छेना मिठाई, बिजनौर में साकेत कॉलोनी निवासी शरद शर्मा का पनीर जांच में अधोमानक निकली।
विज्ञापन

मंडावली के गांव राजपुर नवादा निवासी ओमप्रकाश, गांव नारायणपुर निवासी महमूद, किरतपुर के गांव किथौड़ा निवासी शाबेज, नजीबाबाद के गांव मोरध्वज निवासी रवि कुमार, गांव मथुरापुर मोड निवासी मनोज नेगी से लिया गया मिश्रित दूध नमूना जांच में अधोमानक आया है। इसके अलावा बिजनौर में जाटान निवासी ब्रहमपाल सिंह की कुल्फी, नजीबाबाद के चंदनपुरा निवासी समीर अहमद का गाय का दूध, नगीना देहात के तेलीपाड़ा निवासी मोहन कुलाश्री से लिया गया पनीर जांच में खरा नहीं उतारा है। ये सभी नमूने अधोमानक पाए गए। जिसके चलते अब एडीएम प्रशासन कोर्ट में इनके खिलाफ वाद दायर करने कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed