फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में 13 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी कीड़े मारने की दवा

जिले में 13 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी कीड़े मारने की दवा

Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले में 13 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी कीड़े मारने की दवा
जिले में 13 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले में कुल 13 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल (पेट के कीड़े मारने की दवा) खिलाई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 13 लाख एलबेंडाजोल की गोलियां प्राप्त हो चुकी हैं। 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोलियां खिलाई जाएंगी। अगर किसी कारणवश कोई बच्चा इस तारीख को छूट जाता है तो उसे द्वितीय चरण में एक मार्च को यह खुराक दी जाएगी।

बच्चों से लेकर युवाओं तक की सेहत सुधारने के लिए सरकार बेहद गंभीर है। स्वास्थ्य खराब रहने के का एक प्रमुख कारण पेट के कीड़े भी होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जिले के स्वास्थ्य महकमे को 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (डिवार्मिंग डे) मनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत एक से 19 साल तक के बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए एलबेंडाजोल (पेट के कीड़े मारने की दवा) खिलाने का फैसला किया है। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य महकमे को 13 लाख गोलियां प्राप्त हो गई हैं। चिकित्सकों के अनुसार एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली और दो 19 तक पूरी गोली खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी शैलेश जैन ने बताया कि पेट में कीड़े होने से सेहत खराब होती है। इसलिए कम से कम प्रत्येक छह माह यह खुराक बच्चों के देनी चाहिए। जिले के लिए कुल 13 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed