फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पाकिस्तान का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग

पाकिस्तान का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग

Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग
पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन

हल्दौर/नगीना। नगर के व्यापारी शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, ममता रस्तौगी, संजय रस्तौगी, संजीव रस्तौगी, गौरव चौहान गोल्डी, अश्वनी अग्रवाल, प्रदीप रस्तौगी आदि रहे। रोटरी क्लब हल्दौर द्वारा शोक सभा में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र रस्तौगी, अजयनंदन गुप्ता, डॉ. राजीव शरण शर्मा, डॉ. हेमचंद राणा, डॉ. धर्मेंद्र रस्तौगी, प्रवीण रस्तौगी, भवानी प्रसाद मारवाड़ी आदि रहे। सैनी समाज के तत्वावधान में शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में महाराजा शूर सैनी समाज के अध्यक्ष चरन सैनी, राजाराम सैनी, मगन सैनी, रामा सैनी, रतिराम सैनी आदि रहे। गांव पैजनियां में चमन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने गांव में रैली निकाली और शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्कूल प्रबंधक चमन सिंह, मुकेश त्यागी, मुकुल कुमार, अर्चना, मनीषा, यश, काजल आदि रहे। गांव खासपुरा में ग्रामीणों ने गांव में रैली निकाली और महिला समूह की अध्यक्ष बाला देवी, शांति देवी, शारदा देवी आदि ने शहीदों की याद में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए और पाकिस्तान का पुतला फूंका। चरन सिंह, भोलू सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। गांव अम्हेड़ा के प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों में दो मिनट का मौन रखा गया। ग्राम प्रधान फिरोज अहमद, शिक्षा मित्र अनिल कुमार, इदरीश अहमद, सुनील सैनी, दिलशाद, कविता देवी, कल्पना चौधरी, प्रभा, अंजू, रंजू, प्रियंका, संजय कुमार, विनोद कुमार शामिल रहे। उधर, नगीना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद, जिला महामंत्री कय्यूम राईन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सयोजक डॉ. भूपेश चौहान, आमिर अब्बास जैदी, स्कावत हुसैन, यामीन, शाबेज, सज्जाद हैदर, सादिक, इजहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed