फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना तौल बंद होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया

गन्ना तौल बंद होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया

Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गन्ना तौल बंद होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया
तौल बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव बेरखेड़ा के किसानों ने गांव के समीप बने गन्ना क्रय केंद्र बेरखेड़ा बी के प्लाट में कीचड़ होने से नाराज ग्रामीणों ने द्वारिकेश शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्र बी के प्लाट में बारिश के कारण कीचड़ पसर गया है। गन्ना तौल कराने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तौल इंचार्ज किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा है। प्लाट में कीचड़ होने की वजह से दिनभर किसानों की बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्रिपलर खड़े रहे। आरोप है कि मिल प्रबंधन से इस समस्या का विरोध किया तो मिल प्रशासन ने तौल इंचार्ज को गन्ना तौल बंद करने के आदेश दे दिए। किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर तौल चालू कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में प्रमोद कुमार, शरद कुमार, उपदेश कुमार, विपिन कुमार, अमित कुमार, कोमल, सुनील, सचिन, अंकित आदि रहे। उधर, उप गन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका का कहना है कि बारिश के कारण केंद्र पर कीचड़ हो गया था। बुधवार को वहां ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली फंसने लगे। इस कारण केंद्र पर तौल बंद कराकर दूसरे सेंटर पर किसानों के गन्ने की तौल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed