फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पेंटिंग से मिट्टी के सरक्षण का दिया संदेश

पेंटिंग से मिट्टी के सरक्षण का दिया संदेश

Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग से मिट्टी के सरक्षण का दिया संदेश
पेंटिंग से मिट्टी के संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि विभाग के तत्वावधान में फसलों के अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान विषय पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन ऑफ इन सीट मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्डियू के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी ने कहा कि मिट्टी भी हमारी तरह ही अपनी देखभाल चाहती है। अगर हम मिट्टी का समुचित संरक्षण करेंगे तो भविष्य में होने वाले दुष्परिणामों से बच सकते हैं। प्रधानाचार्या डा.निर्मला शर्मा ने कहा कि हमें अपना भविष्य सुरक्षित करना है तो पर्यावरण और मिट्टी को भी सुरक्षित करना होगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, केपीएस, जीआईसी, मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल, एएन इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज मंडावली, डीडीपीएस आदि के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग से फसलों के अवशेष न जलाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सामिया महर प्रथम, केपीएस की राफिया सिद्दीकी द्वितीय व केपीएस की मधु शर्मा तृतीय रही। निर्णायक मंडल में मोनिका सहाय, पारूल शर्मा, सबीहा परवीन रहीं। आयोजन में राजकुमार, प्रमोद कुमार, कपिल देव, संदीप कुमार, रश्मि गुप्ता, अंजू, मिनाक्षी, सुनीता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed