{"_id":"5baa8d59867a557e8327cbe8","slug":"11537903961-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ 40 लाख से सुधरेगी शहर की जर्जर सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ 40 लाख से सुधरेगी शहर की जर्जर सड़कों की हालत
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर की जर्जर सड़कों की हालत सुधारने के लिए तीन करोड़ 40 लाख रुपये का बजट जारी हुआ। शहर की जर्जर 40 में से 28 के वर्क आर्डर भी पालिका ने जारी कर दिए हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह से सड़कों पर काम शुरू किया जाएगा। 12 सड़कों के निर्माण में जल निगम रोड़ा बन गया है। जल निगम की पाइप लाइन इन सड़कों के किनारे दबी हैं। इसलिए वर्क आर्डर नहीं किए गए हैं।
शहर में 40 सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। इनसे गुजरते हुए हर वक्त हादसों का डर बना रहता है। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर पास हो चुके हैं। दो फीसदी स्टांप शुल्क से 21 सड़कें व एक नाले का निर्माण पालिका कराएगी। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। 14 वें वित्त आयोग से 16 सड़कें और दो नाले के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपये का बजट है। 40 में से 28 सड़कों के निर्माण के लिए पालिका ने वर्क आर्डर करा दिए हैं। 12 सड़कों के निर्माण के वर्क आर्डर रोके गए हैं। सड़कों के किनारे नगर निगम की पाइप लाइन दबी हैं। पालिका ने निगम को तीसरी बार नोटिस भेजकर रिमांड कराया है। दो इंटर लॉकिंग सड़कों को छोड़कर सभी सड़कें सीसी बनाई जाएंगी।
सड़क निर्माण से मिलेगी लोगों को राहत
अमरोहा। एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने कहा कि सड़कों का निर्माण अक्टूबर माह की पहली तारीख से शुरू करा दिया जाएगा। वर्क ऑर्डर करा दिए गए हैं। सड़क निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
1800 लाइटों से जगमगाएगा शहर
अमरोहा। शहर में प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पालिका ने जैम पोर्टल से 1800 लाइटें खरीदी हैं। पालिका के जलकल विभाग में जेई भीमराव अशोक ने कहा कि अब तक 900 लाइटें पालिका को मिल चुकी हैं। बाकि लाइटें भी जल्द ही मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि रामडोल और मोहर्रम के मार्ग सहित कई जगहों पर अब तक 250 से ज्यादा लाइटें लगाई गई हैं। बाकि मोहल्लों में जरूरत वाली जगहों को चिन्हित कराया जा रहा है। पुराने बस अड्डे से जेएस हिंदू इंटर कालेज तक सोमवार को 18 लाइटें लगवाई गईं।