फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खून की थी कमी, फट गई थी बच्चेदानी

खून की थी कमी, फट गई थी बच्चेदानी

Tue, 18 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खून की थी कमी, फट गई थी बच्चेदानी
अमरोहा। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में सेहत महकमे की लापरवाही सामने आ रही है। प्रसव पीड़िता के शरीर में खून की कमी थी। वहीं प्रसव के दौरान महिला की बच्चेदानी फट गई थी। बच्चेदानी का फटना और खून की कमी उसकी मौत की वजह बनी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। फिलहाल जिम्मेदार अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

आमदपुर थानाक्षेत्र के गांव साथलपुर की चक वाली मढ़ैया निवासी मधु (28) पत्नी सुभाष को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार शाम परिजन उसे रहरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां सामान्य प्रसव से मधु ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन नन्हीं जान को दुनिया में लाने के चंद घंटे बाद ही वह इस जहां से चली गई। मधु की मौत पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। सोमवार को मधु के शव को पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में बच्चेदानी का फटना और खून की कमी मौत की वजह बनी। महिला के शरीर में खून की कमी मिली है। वहीं प्रसव के दौरान बच्चेदानी फट गई थी। सवाल उठता है कि अगर खून की कमी तो इसका इंतजाम क्यों नहीं किया गया। बच्चेदानी फट गई थी तो इसकी जानकारी परिजनों को क्यों नहीं दी गई। यह सब जांच के बिंदू हैं। फिलहाल नौ महीने गर्भ में रहने वाली नवजात का उसकी मां से जिंदगी भर के लिए साथ छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed