{"_id":"5b3919ff4f1c1b694d8b9744","slug":"11530468863-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरालियों ने कर दी महिला की गला दबार हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरालियों ने कर दी महिला की गला दबार हत्या
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। महिला की उसके ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव माहू निवासी लाल सिंह ने अपनी पुत्री संगीता (30) की शादी करीब दस वर्ष पूर्व नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव लखमनपुर निवासी कावेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि संगीता के ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे तंग करते रहते थे। कावेंद्र भी आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि कई बार कावेंद्र और उसके ससुरालियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि कावेंद्र ने अपनी पत्नी संगीता के साथ दो दिन पूर्व फिर से मारपीट की। इस पर भी मायके वालों ने गांव लखमनपुर पहुंचकर दोनों को समझाया और मामले को रफा-दफा कर दिया। इसके बाद लाल सिंह और उसके परिवार वाले वापस अपने गांव लौट गए। थोड़ी देर बाद लाल सिंह के पास फोन पहुंचा कि उनकी पुत्री संगीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर लाल सिंह अपने परिजनों के साथ संगीता की ससुराल पहुंचा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक संगीता की हत्या गला दबाकर की गई है। ग्राम प्रधान के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के बाद चिकित्सकों ने दोनों पक्षों को बुलाकर कहा कि संगीता ने आत्महत्या नहीं, बल्कि की उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका के आठ साल का एक बेटा है।