फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नुक्कड़ नाटकों से दी यातायात नियमों की जानकारी

नुक्कड़ नाटकों से दी यातायात नियमों की जानकारी

Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटकों से दी यातायात नियमों की जानकारी
बिजनौर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठवे दिन पर शहर के विभिन्न चौराहे पर नमामि गंगे नुक्कड़ नाटक मंडली द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

देशभर में 23 से 30 अप्रैल तक 29 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ही जीवन का मूलमंत्र है। शनिवार को नगर में विभिन्न चौराहों पर नमामि गंगे नुक्कड़ नाटक मंडली की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक रोडवेज परिसर, जजी चौक, शास्त्री चौक, प्रदर्शनी चौक, एआरटीओ कार्यालय आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कराये गए। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। माध्यम चाहे जो भी हो लेकिन लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने हमेशा ही जागरूक रहें। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर सूरत में यातायात नियमों का पालन करें। खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दें। इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, शहर कोतवाल फतेह सिंह, टीएसआई सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे के मुताबिक रविवार को विकास भवन में दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों की याद में कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय के अतिरिक्त जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed