{"_id":"5ab943fa4f1c1bea3f8b520d","slug":"11522091002-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की तर्ज पर होगी मालन नदी की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की तर्ज पर होगी मालन नदी की सफाई
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। किसान प्रशासन के सहयोग से अब गंगा सफाई की तर्ज पर मालन नदी की सफाई करेंगे। मालन की सफाई होने पर नजीबाबाद, मंडावर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। प्रशासन अभियान का ब्लूप्रिंट तैयार करने में जुट गया है।
केंद्र ने गंगा की सफाई का अभियान चला रखा है। जिले की मालन व छोईया समेत कई नदियों का पानी प्रदूषित हो गया है। लोग लाइलाज बीमारियों की चपेट में हैं। शासन के समक्ष यह मामला कई बार सामाजिक संगठनों द्वारा उठाया जा चुका है। अब भाकियू मालन नदी की सफाई के लिए आगे आया हैॅ। सोमवार को यूनियन के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह की इस बारे में सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी से लंबी वार्ता हुई। तय हुआ कि मालन के आसपास के गांवों के किसान प्रशासन के सहयोग से मालन की सफाई करेंगे। अभियान अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा। मंडावर से लेकर नजीबाबाद गुलालावाली तक मालन को स्वच्छ किया जाएगा। किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों से सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान करेंगे। सीडीओ के मुताबिक प्रशासन किसानों के साथ सहयोग करेगा। ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों समेत जिला स्तरीय अधिकारी सहयोग करेंगे। स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। भाकियू के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार 29 मार्च से मालन नदी के किनारे के गांव गांव जाकर संपर्क व जागरूकता अभियान शुरू होगा।