फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आज इंदिरा बाल भवन में होंगे कई कार्यक्रम

आज इंदिरा बाल भवन में होंगे कई कार्यक्रम

Tue, 23 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
आज इंदिरा बाल भवन में होंगे कई कार्यक्रम
बिजनौर । 25 जनवरी प्रदेश का हैप्पी बर्थ डे है। जिला प्रशासन हैप्पी बर्थ को खुशनुमा माहौल में अविस्मरणीय बनाने में इंदिरा बाल भवन को दुल्हन की तरह सजाने में लगा है। 67 सालों में चिर प्रज्ज्वलित सितारे यूपी की विकास रोशनी की छठा से जनसाधारण को अवगत कराने के लिए जिले के इंदिरा बाल भवन में वृहद कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रशासन इंदिरा बाल भवन को सजाने संवारने में लगा है।
विज्ञापन

भारत के नक्शे पर अपनी अलग पहचान दर्शाने वाले उत्तर प्रदेश का आज 24 जनवरी 1950 को नामकरण हुआ था। पहले यूपी समेत उत्तराखंड ,हरियाणा आदि राज्य अवध राज्य में थे। इसके बाद यूपी संयुक्त प्रांत बना। फिर इस राज्य को उत्तरप्रदेश गौरवमयी नाम मिला। उत्तरप्रदेश में वर्ष 2000 में 70 जिले थे। इसके बाद 13 नए जिले बने। बाद में 13 जिले उत्तराखंड को दे दिए गए। बाद में पांच नए जिले बने। अब प्रदेश में 75 जिले हैं। आजादी के 70 साल में यूपी ने आबादी और जनसंख्या में हिंदुस्तान का बड़ा राज्य होने के बाद भी कला, संस्कृति, उद्योग ,शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। जिला बिजनौर प्रगति की किरण से अछूता नही रहा है। इससे प्रदेश की देश में अलग छवि बनी। प्रदेश का गौरव देश में बढ़ा। जिले को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त करना जिले की ताजा तरीन राष्ट्र स्तरीय उपलब्धियों में एक है। ओडीएफ ने देश में प्रदेश का नाम ऊंचा किया। जिले के इंदिरा बाल भवन में प्रदेश का स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां जारों पर हैं। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की कमान संभाल रखी है। प्रदेश की प्रगति को दर्शाती विभिन्न क्षेत्र की स्टाल लगाई जाएंगी। सीडीओ प्रदेश की विभिन्न क्षेत्र की उपलब्धियों को दर्शाती पेंटिंग दीवारों पर दर्शाने के लिए रात दिन लगे हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम को मील का पत्थर बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed