{"_id":"5a468ed64f1c1bc5758bbe38","slug":"11514573526-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज ने की सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज ने की सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर (ब्यूरो) । बिजनौर में वाल्मीकि समाज ने अभिनेता सलमान खान पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को दिया है।
शुक्रवार को वाल्मीकि समाज के लोग टाउन हाल में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सदैव वाल्मीकि समाज ने सामाजिक सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया है। सलमान खान व शिल्पा शेट्टी ने अपने साक्षात्कार में उनके समाज का अपमान किया है। वाल्मीकि समाज ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपकर जल्द ही अभिनेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद सूद के साथ करीब दो दर्जन लोग मौजूद रहे।