{"_id":"5a3d4eae4f1c1bd0408be831","slug":"11513967278-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने शुरू किया शराब मुक्त हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने शुरू किया शराब मुक्त हस्ताक्षर अभियान
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। शांतिकुंज गायत्री परिवार की ओर से उत्तर प्रदेश को शराब मुक्त बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। गायत्री परिवार ने प्रथम चरण में पांच करोड़ हस्ताक्षरों का ज्ञापन 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने का लक्ष्य तय किया है।
प्रदेश के युवाओं को शराब व अन्य नशे से दूर रखने के लिए गायत्री परिवार ने प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के अंतर्गत युवाओं को विशेष रूप से विद्यार्थियों को हस्ताक्षर के माध्यम से नशा जैसे व्यसनों से दूर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। गायत्री परिवार की ओर से शक्तिपीठ जयनगर के व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार के निर्देशन में रमा जैन कन्या महाविद्यालय में गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ शराब मुक्त उत्तर प्रदेश हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. केसी मठपाल एवं प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता ने कहा कि नशे आदि व्यसन से युवा पीढ़ी कैंसर तथा फेफड़ों की बीमारी से प्रभावित होती है। उन्होंने देश के कर्णधार युवाओं से नशे से दूर रहने की सलाह दी। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के पांच करोड़ युवाओं से हस्ताक्षर कराकर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हस्ताक्षर पत्र सौंपने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जोनल कार्यालय शक्तिपीठ की ओर से 16 जनपदों में पांच लाख हस्ताक्षर कराए जाएंगे। व्यसन से बचाव, सृजन में लगाओ विषय से रमा जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में छात्राओं ने शराब मुक्त अभियान में हस्ताक्षर कर युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। डा. मृदुला त्यागी, डा. इंदु लाहोटी, डा.शिवाली चौहान, डा.सविता सक्सेना, डा.सविता वर्मा ने व्यसनों से होने वाले नुकसान के बारे में छात्राओं को जानकारी देते हुए समाज को जागरूक करने की सलाह दी। प्राचार्या डा.दीप्ति गुप्ता, डा.भावना अरोड़ा, डा.रत्नागर्ग डा.दीप्ति माहेश्वरी, डा.नीतू तिवारी, रितिका त्यागी सहित अनेक शिक्षिकाओं ने भी हस्ताक्षर किए।