{"_id":"5a3d4eab4f1c1b0b788b45f8","slug":"11513967275-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल बाद बहुर्रे तालाब के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल बाद बहुर्रे तालाब के दिन
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल बाद तालाब की हुई सफाई
बिजनौर। आखिरकार दस साल के लंबे इंतजार के बाद कलक्ट्रेट के पीछे आफिसर्स कॉलोनी के बीचों-बीच गंदगी से अटे पड़े तालाब की सफाई का काम शुक्रवार को शुरू हो गया।
बिजनौर में कलक्ट्रेट के पीछे ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित तालाब की करीब दस साल से सफाई नहीं हुई थी। आसपास का गंदा पानी तालाब में एकत्रित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब की सफाई कराने की मांग को लेकर कॉलोनीवासी कई बार पालिका अधिकारियों से मिले थे। पूर्व डीएम के समक्ष यह मामला उठाया गया। पालिका अधिकारियों ने सफाई कराने से हाथ खड़े कर दिए। करीब 15 दिन पहले कॉलोनीवासी सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी से मिले। सीडीओ ने उन्हें सफाई कराने का भरोसा दिया। इस्लामपुरदास की प्रधान शिल्पी चौधरी एवं उनके पति भोले चौधरी से सीडीओ ने तालाब की सफाई कराने के बारे में वार्ता की। इस पर ग्राम प्रधान ने तालाब की साफ सफाई कराने की हामी भर दी। ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को मजदूर लगाकर मनरेगा के अंर्तगत साफ-सफाई करानी शुरू कर दी है। इस दौरान सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ के अनुसार तालाबों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाएं जाएंगे। जिन गांव पंचायतों में तालाबों को कब्जामुक्त कराने में परेशानी आ रही है वहां पुलिस भेजकर तालाबों की साफ सफाई कराई जाएगी। ग्राम प्रधान इस बारे में तत्काल उनके कार्यालय में सूचना उपलब्ध कराएं।