फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ढाई दशक बाद भी परवान नहीं चढ़ी आवास विकास परियोजना

ढाई दशक बाद भी परवान नहीं चढ़ी आवास विकास परियोजना

Fri, 22 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ढाई दशक बाद भी परवान नहीं चढ़ी आवास विकास परियोजना
परवान नहीं चढ़ी आवास विकास योजना
विज्ञापन

नजीबाबाद। आवास विकास परिषद द्वारा नजीबाबाद में आवास विकास कॉलोनी विकसित करने की योजना 25 वर्ष बाद भी परवान नहीं चढ़ सकी है। करीब दो दशक तक भूमि विवाद और अधिग्रहण के बाद अब अधिकारियों की सुस्ती के कारण योजना अधर में लटकी है।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर मौजा इब्राहिमपुर राजू में आवास विकास परिषद ने कॉलोनी विकास योजना ढाई दशक पूर्व तैयार की थी। आवास विकास कॉलोनी के लिए आवास विकास परिषद द्वारा 1991 में धारा 28 के अंतर्गत अधिग्रहण कार्रवाई शुरू की गई थी। धारा 32 के साथ जुलाई 2005 में अधिसूचना उत्तर प्रदेश गजट में प्रकाशित हुई थी। योजना में 34 काश्तकारों की जमीन आवास विकास परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई थी। लगभग दो दशक तक जमीन के मुआवजे और भूमि संबंधी विवाद को लेकर परियोजना अधर में लटकी रही।
विज्ञापन

हालांकि अभी भी एक, दो काश्तकारों का भूमि संबंधी विवाद न्यायालय में लंबित हैं। वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी परियोजना की जमीन जिला प्रशासन के अधीन है। आवास विकास परिषद ने कई वर्ष पूर्व परियोजना को परवान चढ़ाने के प्रयास किए, लेकिन खनन पर प्रतिबंध, अन्य तकनीकी कारणों से योजना तेजी नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास परिषद की परियोजना में 40 वर्ग मीटर क्षेत्र में वन रूम सेट के लगभग 225 क्वार्टर विकसित किए जाने हैं। लगभग छह माह पूर्व भूमि को समतल कराने, संपर्क मार्ग बनवाने का काम शुरू हुआ था। रेत-बजरी और मिट्टी खनन पर प्रतिबंध ने योजना की गति को शिथिल कर दिया। वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी परियोजना में संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण और उस पर पथरी डालने का अभियान चलाया जा रहा है।
संपर्क मार्ग निर्माण की गति काफी धीमी है। अधिकारियों ने वर्तमान में काम की देखभाल की जिम्मेदारी एक सुपरवाइजर के कंधों पर डाली हुई है। कई-कई दिन काम बंद रहने से आवास विकास कॉलोनी जल्द विकसित होने की बात स्वप्न नजर आ रही है। परियोजना निर्माण की धीमी गति के संबंध में आवास विकास परिषद के एक्सईएन जेपी द्विवेदी से कई बार मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।


परियोजना के रजिस्ट्रेशन भी नहीं खुले
आवास विकास कॉलोनी में क्वार्टर और जमीन पाने वालों के रजिस्ट्रेशन और ड्रा की संभावित तिथि आदि की भी परिषद ने अभी तक घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार प्रथम चरण में आवास विकास परिषद 40 वर्ग मीटर क्षेत्र के क्वार्टर के लिए पंजीकरण शुरू करेगी। आवास विकास परिषद ने परियोजना निर्माण के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व अधिग्रहीत क्षेत्र में कार्यालय भवन का निर्माण करा दिया था। लेकिन वह कार्यालय अधिकारियों के यदाकदा आने से शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed