फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मांगों को लेकर बीएसए से मिले शिक्षा मित्र

मांगों को लेकर बीएसए से मिले शिक्षा मित्र

Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर बीएसए से मिले शिक्षा मित्र
बिजनौर (ब्यूरो)। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी बीएसए शिव कुमार से मिल कर शिक्षा मित्रों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। उन्होंने प्रभारी बीएसए को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, जयवीर सिंह, जिला मंत्री मोहम्मद वाइज के नेतृत्व में शिक्षा मित्र प्रभारी बीएसए से मिले तथा उन्हें शिक्षा मित्रों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रभारी बीएसए को सौंपे पत्र में बेसिक योजना के अंतर्गत चयनित शिक्षा मित्रों का मानदेय अगस्त से अब तक का भुगतान कराने, निवास स्थान से दूर नियुक्त किए गए शिक्षा मित्रों को विकल्प के आधार पर पर नियुक्त करने, सातवें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान कराने और अवशेष वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। इस मौके पर जयवीर सिंह, अनिल कुमार, संजीव कुमार, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय प्रभारी सूचित मलिक ने बताया कि शिक्षा मित्रों के हकों के लिए पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाली गई है। जिसकी सुनवाई 14 दिसंबर को की जानी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed