{"_id":"5a2838b84f1c1bc8678bffa3","slug":"11512585400-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया इमाम कौंसिल ने काला दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया इमाम कौंसिल ने काला दिवस मनाया
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया इमाम कौंसिल ने काला दिवस मनाया
नूरपुर। ऑल इंडिया इमाम कौंसिल के कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से विवादित स्थान पर मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। बुधवार की सुबह 11 बजे ऑल इंडिया इमाम कौंसिल की नूरपुर शाखा की ओर से मदरसा मेराजुल उलूम सय्यदों वाली मस्जिद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाखा के अध्यक्ष हकीम मोहम्मद सालिम ने कहा कि 25 साल बाद भी बाबरी मस्जिद गिराने वाले बेखौफ होकर घूम रहे हैं। मुफ्ती गुफरान ने कहा कि 25 वर्षों से मुसलमान न्याय का इंतजार कर रहे हैं और देश की सर्वोच्च अदालत से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। कार्यक्रम के बाद जुलूस की शक्ल में सभी थाने पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक थानाध्यक्ष सहंसवीर सिंह को सौंपा। इस दौरान मौलाना मोहम्मद फुरकान, मुफ्ती गुफरान, मौलाना लतीफ अहमद, हाफिज इलियास, हाफिज इमरान, मुफ्ती इफ्तेकार, मौलाना साजिद, हाफिज इरशाद आदि रहे।