{"_id":"5a1dae9f4f1c1b74698be9ee","slug":"11511894687-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसान कर सकेंगे भरपूर गन्ने की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसान कर सकेंगे भरपूर गन्ने की आपूर्ति
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब किसान कर सकेंगे भरपूर गन्ने की आपूर्ति
नांगलसोती (ब्यूरो) । उत्तम शुगर मिल का दूसरा बॉयलर संचालित होने से चीनी मिल ने पूर्ण क्षमता के अनुरूप गन्ने की पेराई शुरू कर दी है। अब किसान भरपूर गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति कर सकेंगे।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर की पेराई क्षमता प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल है। मिल का पेराई सत्र पांच नवंबर को शुरू हुआ था। एक बॉयलर पर ही संचालित होने से मिल पूर्ण क्षमता के अनुरूप नहीं चल पा रही थी। पर्याप्त मात्रा में पर्चियां न आने और चीनी मिल प्रशासन द्वारा गन्ना काटकर खेत में न डालने की सलाह के चलते किसानों के गन्ने के खेत खाली नहीं हो पा रहे थे। जिससे किसान गेहूं की बुवाई में भी पिछड़ रहे थे। जीएम दिलीप अग्रवाल ने बताया कि दूसरा बॉयलर मंगलवार से संचालित कर दिया गया है। मिल अब पूर्ण क्षमता के अनुरूप पेराई करेगी। दो दिन के भीतर ही किसानों को पर्याप्त गन्ना आपूर्ति के लिए इंडेंट जारी कर दिए जाएंगे।