फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तेल घोटले के संबंध में एक चालक की ऑडियों वायरल

तेल घोटले के संबंध में एक चालक की ऑडियों वायरल

Mon, 27 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
तेल घोटले के संबंध में एक चालक की ऑडियों वायरल
तेल घोटाले में चालक की ऑडियो वायरल
विज्ञापन

बिजनौर। सीएमओ कार्यालय के तेल घोटाले को लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर एक चालक की ऑडियो वायरल हुई है। इसमें वह अधिकारियों से स्थानांतरण के लिए रुपये देने की बात कह रहा है।
आवास विकास निवासी दिनेश कुमार ने आरटीआई के द्वारा सीएमओ कार्यायल में लाखों रुपये के तेल घोटले की खुलासा किया था। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। आरटीआई में सामने आया था कि एक माह में सीएमओ की दोनों गाड़ियां करीब डेढ़ लाख तक का डीजल इस्तेमाल करती थीं। खबर छपने के बाद अब माह में करीब 60 से 70 हजार रुपये का ही डीजल इस्तेमाल किया जा रहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सेंगर ने भी तेल घोटले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल, प्रमुख सचिव, महानिदेशक चिकित्सका एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण से की थी। जिसकी जांच के लिए डीएम को शासन से एक पत्र भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

अब सीएमओ कार्यालय में तेल घोटाले की संबंध में ही एक चालक की ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें वह संगठन के जिलाध्यक्ष से बात कर रहा है। ऑडियो में चालक कह रहा है कि उसने सीएमओ कार्यालय से बहुत कमा लिया है और वह अपने साथियों को कमाने का मौका देना चाहता है। इसीलिए वह अपना स्थानांतरण कराना चाहता है। स्थानांतरण के लिए उसने अधिकारियों को पांच से बीस हजार रुपये देने का भी प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed