फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   व्हाट्सएप नंबर से पकड़ी जाएगी टैक्स की चोरी

व्हाट्सएप नंबर से पकड़ी जाएगी टैक्स की चोरी

Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप नंबर से पकड़ी जाएगी टैक्स की चोरी
बिजनौर। उपभोक्ताओं को सामान की खरीद के बाद बिल लेने को जागरूक करने और टैक्स न देने वाले व्यापारियों को पकड़ने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने अनोखी पहल की है। विभाग द्वारा इसके लिए एक व्हाट्स एप नंबर जारी किया है। बिल के मिलान के बाद अनियमितता मिलने पर दोषी व्यापारियों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

माल की खरीदारी पर अधिकतर उपभोक्ता बिल नहीं लेते हैं। जबकि खरीदे गए सामान पर उनका टैक्स जमा हो चुका होता है। इसका फायदा व्यापारी उठाते हैं और वे इस माल की बिक्री पर शासन को जाने वाले टैक्स को हजम कर जाते हैं। इसे पकड़ने के लिए वाणिज्य कर विभाग के कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम ने अनोखी पहल की है। उन्होंने विभाग की ओर से व्हाट्स नंबर 7235001111 जारी किया है। वाणिज्य कर विभाग में पीए सुजीत कुमार के अनुसार कोई भी सामान खरीदने के बाद उपभोक्ता उसका बिल लेकर बिल का फोटो खींचकर इस नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसके बाद विभाग द्वारा इस बिल का सत्यापन व्यापारी द्वारा विभाग में जमा किए गए रिटर्न और उसकी बिल बुक से करेगा। अगर बिल को व्यापारी द्वारा दर्शाया नहीं गया है और उसका टैक्स जमा नहीं किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं में पक्का बिल लेने की आदत जरूरी है।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर नागेंद्र प्रसाद के मुताबिक उपभोक्ता हर खरीद पर टैक्स देते हैं। उनको पक्का बिल लेने की आदत डालनी चाहिए। अगर उपभोक्ता विभाग की इस मुहिम में सहयोग देंगे तो टैक्स चोरी करने वाले व्यापारी आसनी से पकड़ में आ जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed