फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खौ नदी पर मिट्टी कटान रोकने को तटबंध न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

खौ नदी पर मिट्टी कटान रोकने को तटबंध न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खौ नदी पर मिट्टी कटान रोकने को तटबंध न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
धामपुर। नंदगांव के पास खो नदी के पानी से हो रहे कटान से ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। मिट्टी का कटान रोकने के लिए तटबंध न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को भारी संख्या में नंदगांव के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पर जमा हुए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग व प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जो नदी गांव से 100 मीटर दूर बहती थी। वह मिट्टी का कटान न रुकने की वजह से गांव से महज 15-20 मीटर दूर रह गई है। खो नदी में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के नींद उड़ गई है। हर समय गांव में पानी घुसने की बेचैनी बनी रहती है। आरोप है कि ग्रामीण पिछले कई सालों से सिंचाई विभाग से गांव में तटबंध बनाने की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन सिंचाई विभाग गांव में तटबंध बनाने की सुध नहीं ले रहा है। नंदगांव के साथ पुरनपुर, भज्जावाला, मुकरपुरी, पीपला सहित कई गांव खो नदी के मुहाने पर खड़े हैं। हर समय जान का खतरा सताता रहता है। खेतीबाड़ी की जमीन भी खो नदी ने अपनी आगोश में ले ली। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर गांव में मिट्टी का कटान रोकने के लिए तटबंध बनाने की मांग की है। चेताया यदि जल्द ही तटबंध का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो पूरा गांव एसडीएम कार्यालय पर अनशन पर बैठ जाएगा। ज्ञापन देने में प्रमोद, ओमप्रकाश, नवीन कुमार राज, नितिन चौहान, सुरेश कुमार, राजपाल सिंह, राजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार आदि रहे। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह ने ग्रामीणों को शीघ्र ही गांव के किनारे पर तटबंध बनाए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed