फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूलों में पढ़ाई बाधित करने वाले शिक्षामित्रों-शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

स्कूलों में पढ़ाई बाधित करने वाले शिक्षामित्रों-शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में पढ़ाई बाधित करने वाले शिक्षामित्रों-शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश
पढ़ाई बाधित करने वालों
विज्ञापन

पर कार्रवाई के निर्देश
बिजनौर।
समायोजन रद्द होने के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने, तालाबंदी करने और पढ़ाई बाधित करने वाले शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह ने सभी डीएम को निर्देश दे दिए हैं।
आंदोलन के तहत शिक्षामित्रों ने दो दिन पहले नेशनल हाईवे 74 पर एक घंटा जाम भी लगाया था। इसके अलावा बीएसए कार्यालय में तालाबंदी कर व जुलूस निकालकर धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने भी शिक्षामित्रों के समर्थन में स्कूल बंद करने शुरू कर दिए हैं। इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप हो रहा है। साथ ही आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश में डीएम को जनपद स्तर पर शिक्षामित्रों के प्रतिनिधियों से वार्ता करने तथा शिक्षकों को विद्यालय जाकर पठन-पाठन में लगाने, इस तरह की घटनाओं की वीडियोग्राफी कराने तथा विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बनाने को कहा है। पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों, शिक्षामित्रों व शिक्षकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कराने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed