{"_id":"5ebaddea8ebc3e906d3ce51c","slug":"112-laborers-of-purvanchal-sent-home-bijnor-news-mrt481530120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के 112 मजदूरों को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के 112 मजदूरों को भेजा घर
विज्ञापन
पूर्वांचल के 112 मजदूरों को भेजा घर
नगीना। नगीना में क्वारंटीन किए 112 दिहाड़ी मजदूरों को प्रशासन ने रोडवेज बसों द्वारा उनके घरों के लिए रवाना किया है।
एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य व तहसीलदार हामिद हुसैन ने मंगलवार दोपहर अपनी मौजूदगी में नगर के एलआरएस महिला महाविद्यालय, पैराडाइज वैंक्वेंट हॉल व कृष्णा वैंक्वेंट हॉल में क्वांरटीन किए गए 112 दिहाड़ी मजदूरों को रोडवेज बसों द्वारा उनके घरों के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने बताया की सभी मजदूर उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर नगीना पहुंचे थे। वे सभी पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी को रास्ते के भोजन के साथ साथ खाद्यान्न की किट भी उपलब्ध कराई गई है तथा 14 दिन तक अपने घरों के भीतर क्वारंटीन रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि केवल बिहार के रहने वाले मजदूर अभी नगीना के आश्रय स्थल पर रुके हुए हैं जिन्हें शीघ्र ही भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है।